फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways received 12 buses of BS-6 model, 68 more will be received

Saharanpur News: रोडवेज को बीएस-6 मॉडल की 12 बसें मिली, 68 और मिलेंगी

Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways received 12 buses of BS-6 model, 68 more will be received
सहारनपुर। परिवहन निगम को बीएस-6 मॉडल की 12 नई बसें मिल गई हैं। जल्द ही 68 बसें और मिलने की उम्मीद है। इससे नई नए रूट शुरू होने के साथ पुराने चल रहे रूटों पर बसों के फेरे बढ़ने की संभावना है। यहीं नहीं स्थानीय रूटों पर भी रोडवेज बस सेवा में सुधार होगा। यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर के परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो हैं। इनमें 638 रोडवेज बसों का बेड़ा है। परिवहन निगम मुख्यालय से बीएस-6 मॉडल की 12 नई बसें मिली हैं। सहारनपुर डिपो को पांच, खतौली को एक और मुजफ्फरनगर व छुटमलपुर डिपो को तीन-तीन बसें आवंटित कर दी गई है। अब डिपो अपने हिसाब से इन बसों का लंबे और स्थानीय रूटों पर संचालन करेगा। दिल्ली-एनसीआर में बीएस-चार मॉडल की बसों पर रोक है। इसलिए अधिकांश बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा सकता है। परिवहन निगम को फरवरी और मार्च में 80 बसें मिलनी थी, लेकिन फरवरी की अभी 12 ही बसें प्राप्त हुई हैं। उम्मीद है कि 68 बसें इस महीने मिल जाएगी। इसके बाद रोडवेज बसों में सफर करना आसान होगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम रीजन के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और छुटमलपुर डिपो को बीएस-6 मॉडल की 12 बसें आवंटित कर दी है। 68 बसें और मिलने की उम्मीद है। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। राजस्व में भी वृद्धि होगी। - अक्षय कुमार, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed