फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways loss of 40 lakhs per day

रोडवेज को रोजाना 40 लाख का नुकसान

Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Roadways loss of 40 lakhs per day
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर दिल्ली में लगा लॉकडाउन और यूपी में रात्रि कर्फ्यू का प्रभाव उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आमदनी पर पड़ा है। सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जिले के डिपो को होने वाली आमदनी भी आधी रह गई है। पहले जहां 80 लाख रुपये प्रति दिन आमदनी होती थी, वहीं अब सिर्फ 40 लाख तक सिमट गई है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली और शामली डिपो से यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन होता है। दिल्ली रूट पर बड़ी संख्या में बसें चलाई जाती हैं। इस बार परिवहन निगम को हरिद्वार कुंभ मेला से भी कोई खास आमदनी नहीं हो पाई। क्योंकि उत्तराखंड सरकार ने भी बाहरी राज्यों से आने वालों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट के बगैर प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं, दिल्ली की तरफ बसों का संचालन तो हो रहा है, लेकिन दिल्ली में लॉकडाउन लगने की वजह से यात्रियों की संख्या नगण्य हो गई है। सिर्फ दिल्ली की तरफ से आने वाली बसों में यात्री मिल पाते हैं। दिल्ली के लॉकडाउन के साथ ही उत्तर प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू और शनिवार व रविवार के कोरोना कर्फ्यू का भी प्रभाव परिवहन निगम की आमदनी पर पड़ा है।
विज्ञापन

- सहारनपुर से इन रूटों पर बसों का संचालन
सहारनपुर से रुड़की, हरिद्वार, देहरादून, जगाधरी, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा आदि रूटों पर बसों का संचालन होता है। सहारनपुर और छुटमलपुर डिपो की 32 बसों का संचालन पूर्व में दिल्ली की तरफ होता था, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 18 बसें ही चल पा रही हैं। कुछ बसों को पंचायत चुनाव के लिए भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
दिल्ली का लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू और पंचायत चुनाव के कारण निगम की आमदनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। आमदनी आधी रह गई है। उम्मीद है कि स्थिति ठीक होने पर फिर से बसों का पूरी क्षमता से संचालन होने पर आमदनी ठीक होगी। -- नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed