{"_id":"63f7aaa38f3a3a84fe053127","slug":"roadways-increased-the-frequency-of-buses-on-muzaffarnagar-meerut-route-saharanpur-news-c-14-1-130236-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे
Thu, 23 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आठ दिन सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से परिवहन निगम ने मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर देवबंद स्टेशन पर बृहस्पतिवार से इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है, जो दो मार्च तक चलेगा। दो चरणों में यह काम पूरा किया जाएगा। इसके चलते सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट, जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस, अंबाला-दिल्ली और सहारनपुर-दिल्ली को रद्द किया है। यहीं नहीं सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रविवार, सोमवार और मंगलवार तीन दिन तक मेरठ तक चलेेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़-मदुरै, इंदौर-देहरादून, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस पानीपत रेल मार्ग से निकलेगी।
परिवहन निगम के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि रेलवे ने दो मार्च तक काफी ट्रेनें बंद की है, ऐसे में सहारनपुर से मुजफ्फरनगर-मेरठ मार्ग पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। जो बसें सहारनपुर से हरिद्वार मार्ग पर चल रही है, उनमें से भी कुछ बसों को हटाया है, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।