{"_id":"63ffa2217995be48420cb3c4","slug":"roadways-engaged-in-repairing-the-defects-of-buses-saharanpur-news-c-14-1-138438-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बसों की खामियों को दुरुस्त करने में जुटा रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बसों की खामियों को दुरुस्त करने में जुटा रोडवेज
Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम बसों की खामियों को दुरुस्त करा रहा है, ताकि यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य को पहुंचे। बसों की सीटें, लाइट, खिड़कियों के शीशे ठीक किए जा रहे हैं। बेड़े की तमाम बसों को सड़कों पर रखने का लक्ष्य है।
आठ मार्च को होली का त्योहार है। इस पर्व पर यात्रियों को अच्छी सुविधा देने और अधिक राजस्व प्राप्त करने के लिए परिवहन निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, शामली, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अंबाला आदि मार्गों पर जाने वाली बसों में अगर थोड़ी से भी कमी है तो उसे कार्यशाला में लाया जा रहा है।
यहां पर अधिकारी बसों के टूल बॉक्स, रबर चढ़े टायर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक कर रहे हैं। बस में कमी मिलने पर उसको दुरुस्त कराया जा रहा है, जिससे मार्गों पर बसों के संचालन में कोई बाधा न हो और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
-- रोडवेज की 320 बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
परिवहन निगम परिक्षेत्र के चार डिपो की 320 बसें होली पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसमें सहारनपुर की 110, मुजफ्फरनगर की 100 और छुटमलपुर-खतौली डिपो की 55-55 बसें अपने निर्धारित फेरों से अतिरिक्त चक्करों के साथ चलेंगी। इसके अलावा यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- इन मार्गों पर लगेंगे ज्यादा चक्कर
दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-कोटद्वार, दिल्ली-सहारनपुर, अंबाला-सहारनपुर-दिल्ली, मुजफ्फरनगर-शामली-दिल्ली, सहारनपुर-आगरा, सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरिद्वार, सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद, हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-लखनऊ।