{"_id":"66edf02bc02fb3a11e04c044","slug":"roadways-buses-will-run-from-schedule-transport-corporation-prepared-timetable-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-131889-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शेड्यूल से दौड़ेंगी रोडवेज बसें, परिवहन निगम ने तैयार की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शेड्यूल से दौड़ेंगी रोडवेज बसें, परिवहन निगम ने तैयार की समय सारिणी
Sat, 21 Sep 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम की रोडवेज बसें अब शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगीं। इसे लेकर बसों की शेड्यूल (निर्धारित समय) तैयार किया जा रहा है। परिक्षेत्र की सभी बसों का शेड्यूल बना लिया गया है। नई प्रक्रिया लागू होने के बाद बसें नियमित समय से ही संचालित की जाएंगी। तय समय पर बसों के संचालन के साथ समय सारिणी का डाटा ऑनलाइन होगा।
परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से बसों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित करने की तैयारी हो रही है। इसके तहत बसों के चलने की समय सारिणी पहले तैयार की जा रही है। नई व्यवस्था में ट्रेनों की तरह बसों की भी लोकेशन मोबाइल पर एप की मदद से यात्री जा सकेंगे। परिक्षेत्र के सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो में वर्तमान में निगम की 566 और अनुबंधित 149 बसों का संचालन हो रहा है।
इन सभी बसों की समय सारिणी निर्धारित एवं ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी बसों का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही बसों में जीपीएस आधारित व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम भी लगा है, जिसके जरिए चालकों और परिचालकों की मनमानी पर रोक लगेगी। वह निर्धारित समय और रूट पर चलने में लापरवाही नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
- आज मुख्यालय से होगी मॉनीटरिंग
परिवहन निगम पुराने ढांचे में बदलाव कर रहा है। बसों के शेड्यूल का काम शुक्रवार तक पूरा कर लिया है। शनिवार यानी आज निगम मुख्यालय से बसों की मॉनीटरिंग की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि सभी बसों का शेड्यूल तैयार हो गया है या अभी नहीं। नई व्यवस्था लागू होने से बसों की लोकेशन जानने में आसानी होगी।
- वर्जन
रोडवेज बसों को शेड्यूल के अनुसार संचालन किया जाएगा। बसों की समय सारिणी का डाटा ऑनलाइन होगा। इससे बसों का संचालन बेहतर होगा। साथ ही लोगों को भी फायदा मिलेगा। शेड्यूल की परिवहन निगम से मॉनीटरिंग होगी। - योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम