फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses will be operated with additional rounds from today

आज से अतिरिक्त फेरों के साथ होगा रोडवेज बसों का संचालन

Fri, 21 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be operated with additional rounds from today
सहारनपुर। परिवहन निगम की बसें शनिवार यानी आज से अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसको लेकर निगम ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ, आगरा, देहरादून, हरिद्वार, अंबाला मार्गों पर होगा।
विज्ञापन

अगले सप्ताह दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार पर लोगों ने घर जाने की तैयारी कर ली है। त्योहारों में लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर परिवहन निगम शनिवार से रोडवेज बसों को अतिरिक्त फेरों के साथ संचालन करेगा। सहारनपुर डिपो की 110 बसें दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-सहारनपुर, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ, सहारनपुर-आगरा, सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरिद्वार, सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद और मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। मुजफ्फरनगर डिपो 100, छुटमलपुर-खतौली डिपो से 55-55 बसें अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित होगी। कुल 320 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। 31 अक्तूबर तक संचालन होगा। इस दौरान चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द रहेगी। इन दस दिनों में प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलाने पर चालक-परिचालक को 400 रुपये हर दिन के हिसाब से इंसेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed