फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses travel expensive, new rates apply

Saharanpur News: रोडवेज बसों का सफर महंगा, नई दरें लागू

Mon, 06 Feb 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 06 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses travel expensive, new rates apply
सहारनपुर। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। सोमवार की देर रात निगम ने नई दरें लागू कर दीं। नई दरों के हिसाब से ही रोडवेज बसों में यात्रियों से किराया वसूली की गई।
विज्ञापन


परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो हैं। इनमें करीब 578 बसों का बेड़ा है। सोमवार को परिवहन निगम मुख्यालय से रोडवेज बसों में किराया बढ़ोतरी के आदेश जारी हुए। इसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी। रात 12 बजे के बाद परिवहन निगम ने अलग-अलग रूटों पर 1.30 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति यात्री के हिसाब से किराया वसूल किया गया। कई जगहों पर टोल टैक्स की वजह से और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। साधारण बसों के अलावा जनरथ बसों में भी किराए की वृद्धि लागू हो गई है। सहारनपुर से देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, अंबाला, शामली, ऋषिकेश आदि जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे के बाद रोडवेज बसों में किराया वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed