फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses collided while racing to overtake each other; a major accident was averted.

Saharanpur News: आगे निकलने की होड़ में रोडवेज बसे आपस में टकराई, हादसा टला

Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses collided while racing to overtake each other; a major accident was averted.
देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर शुक्रवार को आगे निकलने की होड़ में रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गई। हादसे में दोनों बसे मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बसों में सवार यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं आई। लेकिन मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी देखने को मिली।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व के चलते सरकार द्वारा महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा सेवा उपलब्ध कराने के के चलते शुक्रवार को बसों में भारी भीड़ रही। नगर में स्टेट हाईवे-59 पर फ्लाईओवर के नीचे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 17 बीटी 2924 आगे चल रही छुटमलपुर डिपो की बस संख्या यूपी 78 यूके 9574 से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी। जिस कारण दोनों बसे आपस में टकरा गई। इसमें एक बस की लाईट, शीशा व तथा दूसरी बस का भी बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई टक्कर से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और बस परिचालक आपस में उलझ गए। लेकिन वहीं पास में मौजूद कचहरी पुलिस ने मामला शांत कराकर दोनों बसों को वहां से रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed