फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus upturned, 12 injured

रोडवेज बस पलटी, 12 घायल

Sun, 16 Oct 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus upturned, 12 injured
साखन नहर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलटी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाइक को बचाने के चक्कर में मेरठ डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। जिसमें करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनको बस से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रविवार की अपराह्न करीब चार बजे मेरठ डिपो की बस संख्या यूपी 82टी 4173 सहारनपुर से सवारियां लेकर देवबंद आ रही थी। बस जब साखन नहर के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब पांच फीट गहराई में पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसे आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे और बिना समय गंवाई बस के सामने के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। बस में करीब 45 सवारियां थीं। जिनमें बन्हेड़ा खास निवासी विलायत, आफशां, सतेंद्र, पूनम समेत रिजवान, अभय कुमार, रिजवान, महबूब समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने ही समीप के एक गांव में स्थित चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन

हादसे में भोपा निवासी बस चालक सोनू और मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार भी घायल हुए, लेकिन वह वहां से चले गए। काफी देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की बाबत पूछताछ करते हुए बस में सवार यात्रियों की दूसरे वाहनों में बैठकर उनके गंतव्य की और रवाना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की गति अधिक होने के चलते वह अनियंत्रित होकर पलटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed