फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus service started from Gangoh to Karnal

गंगोह से करनाल तक रोडवेज बस सेवा शुरु

Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from Gangoh to Karnal
गंगोह से करनाल तक रोडवेज बस सेवा शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। किसानों और छात्रों की मांग को पूरा करते हुए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने गंगोह से करनाल के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू की है। गंगोह से यह रोडवेज बस रोजाना सुबह सात बजे करनाल के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में बस करनाल से गंगोह होते हुए सहारनपुर आएगी। शाम को सहारनपुर से गंगोह जाकर रात में वहीं रुकेगी। इस बस के चलने से छात्रों और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।
सहारनपुर डिपो के एआरएम जगदीश सिंह ने बताया कि गंगोह से करनाल तक रोडवेज बस चलाने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। नागरिकों की मांग को पूरा करतेे हुए अब गंगोह से करनाल तक रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस गंगोह से प्रतिदिन सुबह सात बजे करनाल के लिए चलेगी। बस गंगोह से दूधला, चौसाना, बिड़ौली, केरटू होते हुए करनाल जाएगी। वापसी में इसी मार्ग से होकर सहारनपुर आएगी। इससे करनाल से सहारनपुर तक भी यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलेगी। साथ ही गंगोह आदि देहात क्षेत्र के किसानों, छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

भिवानी बस सेवा बंद की
सहारनपुर। परिवहन निगम ने सहारनपुर से भिवानी तक चलने वाली रोडवेज बस सेवा को बंद कर दिया है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि लोड फैक्टर कम होने के कारण इस बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया है। सहारनपुर से यह बस प्रतिदिन सुबह वाया शामली, पानीपत, रोहतक होकर भिवानी तक जाती थी। हरियाणा में यात्री बेहद कम मिलने के कारण इस बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed