फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus driver rams into drug inspector's car

Saharanpur News: रोडवेज बस चालक ने औषधि निरीक्षक की कार में मारी टक्कर

Sat, 06 Jun 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver rams into drug inspector's car
- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर हुआ हादसा, एयरबैग खुलने से बची जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर कल्पना तिराहे के पास रोडवेज बस चालक ने औषधि निरीक्षक की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि औषधि निरीक्षक और उनका चालक एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए। हालांकि औषधि निरीक्षक को माथे और घुटनों पर चोट आई है।
औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि चालक सन्नी के साथ सरकारी कार्य कर चिलकाना से सहारनपुर लौट रहे थे। चालक सन्नी कार चला रहा था। जब वे अंबाला रोड पर कल्पना तिराहे के पास पहुंचे, तभी सहारनपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि रोडवेज बस तेज गति से आ रही थी। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। टक्कर लगने से कार के दोनों एयरबैग खुल गए। इससे औषधि निरीक्षक और उनके चालक की जान बच गई।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि कार में पीछे की सीट पर बैठे थे। जिस समय टक्कर लगी, उनका माथा सामने वाली सीट से लगा। इससे माथे पर चोट लगी है और घुटनों में भी हल्की चोट आई है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed