फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus collides with truck, twenty passengers injured, 12 seriously

Saharanpur News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, बीस सवारियां घायल, 12 गंभीर

Sun, 03 Mar 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck, twenty passengers injured, 12 seriously
गंगोह। सहारनपुर-गंगोह मार्ग पर शनिवार की देर शाम गांव बीराखेड़ी के पास तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार परिचालक सहित बीस सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से 12 को गंभीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गंगोह डिपो की बस शाम साढ़े सात बजे सहारनपुर से गंगोह आ रही थी। तेज हवा और बारिश के चलते बस सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद बस सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में सवार घायलों को बाहर निकाला और अन्य वाहनों से उन्हें गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी से अंकित निवासी गांव चमनपुरा, उमरदीन और उसकी पत्नी साहिरा निवासी मोहल्ला गुलाम साबिर गंगोह, ऋषिपाल, नाथीराम निवासीगण कुतुबखेड़ी, हमिदा निवासी मोहल्ला कोटला गंगोह, बस परिचालक बिलाल निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया गंगोह, शिमला देवी एवं सविता निवासीगण गांव आलमपुर, श्याम सिंह निवासी गांव कम्हेड़ा, मुर्सलीन निवासी मोहल्ला मोहम्मद गोरी गंगोह, नदीम निवासी तीतरों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी नावेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed