{"_id":"a8a0581f0ccd9ed0c09473ed1ea1e7e0","slug":"roadways-bus-collided-with-a-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस पेड़ से टकराई
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर शनिवार को गुरदयाल बाग के पास हरियाणा रोडवेज बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने निजी वाहन रुकवाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो की बस सहारनपुर से कैथल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही बस पिलखनी स्थित गुुरदयाल बाग के पास पहुंची तो सामने एक अन्य बस आ गई। इसी बीच एक कार भी सामने आ गई।
कार को बचाने के चक्कर में चालक बस को दूसरी साइड में ले गया और बस पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ बस की बॉडी को चीरता हुआ करीब दस फुट तक घुस गया। हादसे में बस चालक सहित दर्जनों यात्रियों को काफी चोटें आई। राहगीरों ने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
सरसावा पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन, काफी देर तक भी एंबुलेंस न आने के कारण पुलिस ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, दुर्घटना होने के बाद मौके पर तमाशा देख रहे कुछ लोगों ने घायलों की मदद करना भी उचित नहीं समझा।
हादसे में ये यात्री हुए घायल
हादसे में घायल झबीरन निवासी 60 वर्षीय सुरेश, शेखपुरा निवासी इमरान (34), दिलबाग (38), शीबा (36), कैथल की कमलेेश (48) को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हादसे में बचे कुछ यात्रियों विपिन कुमार, अशोक सहित अन्य ने बताया कि कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
उधर, सरसावा पुलिस का कहना है कि कैथल डिपो का चालक नवासा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
...तो हो जाता और बड़ा हादसा
पिलखनी में यह हादसा देखने वाले कई लोगों ने बताया कि गलत साइड में जाते समय यदि यह बस किसी अन्य वाहन से टकरा जाती तो और बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि बस पेड़ से ही टकराई।