फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadshow pulled without permission

प्रत्याशी ने बिना अनुमति निकाला रोड शो

Wed, 02 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 02 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Roadshow pulled without permission
जुलूस रोकने पहुंची पुलिस से उलझते प्रत्याशी के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सत्तापक्ष से जुड़े चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी ने मंगलवार को बिना अनुमति नगर में रोड शो निकाला। दारुल उलूम चौक पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थक आमने सामने आ जाने से टकराव के हालात बह गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने रोड शो बंद कराया। 
विज्ञापन


नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन से जुलूस और रोड शो की अनुमति चाहते थे। मगर, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने किसी भी प्रत्याशी को अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सत्तापक्ष से जुड़े एक प्रत्याशी ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए नगर में समर्थकों की भारी भीड़ और बैंडबाजों के साथ रोड शो निकालना शुरू कर दिया। रोड शो जब दारुल उलूम चौक पर पहुंचा तो वहां पहले से दूसरे प्रत्याशी के समर्थक मौजूद थे। इससे स्थिति टकराव की बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार तो दोनों और से समर्थकों में कहासुनी तक की  नौबत आ गई। इस दौरान जानकारी मिलने पर एसडीएम डीपी यादव तुरंत ही पुलिस फोर्स और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और रोड शो को बंद करा दिया। वहीं, बिना अनुमति रोड शो निकाले जाने को लेकर दूसरे प्रत्याशी भी जिद पर अड़ गए। जिन्हें एसडीएम ने बामुश्किल समझा बुझाकर मनाया। 


एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि रोड शो के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। बिना अनुमति रोड शो निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed