फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads to colonies will be closed if NOC is not obtained from NHAI

Saharanpur News: एनएचएआई से एनओसी नहीं लेने पर बंद होंगे काॅलोनियों के रास्ते

Thu, 08 Jan 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roads to colonies will be closed if NOC is not obtained from NHAI
रामपुर मनिहारान। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एनओसी नहीं लेने वाली कॉलोनियों के रास्ते जल्द ही बंद कर दिए जाएंगे। एनएचएआई से नोटिस जारी होने के बाद भी कॉलोनीवासियों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में अवैध अतिक्रमण हटवाने और रास्ते बंद करने के लिए परियोजना निदेशक ने जिलाधिकारी सहारनपुर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


एनएचएआई के अभियंता सोनू सिंह ने बताया कि रामपुर मनिहारान और नानौता क्षेत्र में बड़ी संख्या काॅलोनाइजर ने सड़क किनारे बनाई अपनी कॉलोनियों के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोले गए हैं। इसके लिए उनके द्वारा एनओसी नहीं ली गई है। उनके अनुसार कॉलोनी के सामने सर्विस रोड बनानी जरूरी होती है। यहां रेलिंग आदि लगाई जाती है ताकि एकदम से कोई वाहन हाईवे पर न चढ़ सके और हादसे होने से बचाए जा सकें। इसके बाद ही संबंधित कॉलोनी को एनओसी दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कि रामपुर मनिहारान और नानौता क्षेत्र की ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित कर छह माह पूर्व नोटिस जारी किए गए थे लेकिन इनका कोई जवाब अभी तक नहीं मिला है। इससे सड़क सुरक्षा और हाईवे पर वाहनों का सुगम आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब परियोजना निदेशक द्वारा ऐसी सभी कॉलोनियों के रास्ते बंद करने तथा अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed