{"_id":"690a52eda37f7441570fbb9d","slug":"road-widening-and-divider-construction-will-be-done-at-a-cost-of-rs-339-crore-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162261-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 3.39 करोड़ रुपये से होगा सड़क का चौड़ीकरण और डिवाइडर का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 3.39 करोड़ रुपये से होगा सड़क का चौड़ीकरण और डिवाइडर का निर्माण कार्य
विज्ञापन
फोटो सहित
सरसावा। नगर पालिका द्वारा 3.39 करोड़ रुपये की लागत से सरसावा थाने से बाईपास तक ढाई किमी लंबे डिवाइडर और सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा।
मंगलवार को सरसावा बाईपास पर पालिका चेयरपर्सन कोमल पंवार ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया। चेयरपर्सन के पति राजू पंवार ने बताया कि पंडित दीनदयाल आदर्श नगर योजना के तहत यह विकास कार्य स्वीकृत हुआ है। इसमें सरसावा थाने से लेकर नेशनल हाईवे बाईपास तक दो हजार 370 मीटर लंबी तथा 15 मीटर चौड़ी सड़क का पुनर्निर्माण होगा। सड़क के बीचोंबीच इतना ही लंबा डिवाइडर बनेगा। डिवाइडर के दोनों और 16 फीट चौड़ी सड़क बनेगी।
ईओ राजीव कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत होने वाले विकास कार्य पर तीन करोड़ 39 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य लगभग दो महीने में पूरा हो जाएगा। इस दौरान सभासद अनुज कांबोज, सोनू शर्मा के अलावा नवीन जैन, ठाठ सिंह चौधरी, ऋषिपाल रोहिला, वीर सिंह चौधरी, कय्यूम चौधरी आदि मौजूद रहे।