फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Road caves in again in Vinod Vihar, fear of accident

Saharanpur News: विनोद विहार में फिर धंसी सड़क, हादसे की आशंका

Fri, 03 Oct 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Road caves in again in Vinod Vihar, fear of accident
सहारनपुर। शहर के वार्ड 34 स्थित विनोद विहार कॉलोनी में एक बार फिर सड़क धंस गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद सुधीर पंवार ने बृहस्पतिवार को खुद मोर्चा संभालते हुए फावड़ा उठाया। पार्षद का कहना है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित ठेकेदार को अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते सड़क के नीचे मिट्टी बैठ चुकी है और बार-बार सड़क धंस रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द स्थायी समाधान करे, ताकि उन्हें राहत मिल सके। पार्षद सुधीर पंवार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द काम नहीं शुरू हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एक साल पहले भी सड़क धंस चुकी है। उसके बावजूद भी कोई गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed