फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD's 'Swabhiman Rally' to chart the path for 2027.

Saharanpur News: 2027 की राह तय करेगी रालोद की स्वाभिमान रैली

Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
RLD's 'Swabhiman Rally' to chart the path for 2027.
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में तीन सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की दिशा तय करेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद सहारनपुर में रालोद की यह बड़ी रैली है, जिसके लिए मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत अन्य जिलों के नेताओं ने डेरा डाल दिया है। रैली को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में रैली में उमड़ने वाली भीड़ पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, रालोद की कोशिश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने पुराने सियासी प्रभाव को और मजबूत करने की है। रैली से पहले ही पश्चिमी यूपी के कई बड़े नेताओं का सहारनपुर में जमावड़ा लग चुका है। बागपत और बिजनौर के सांसदों के साथ पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। इससे रालोद इस रैली को केवल स्थानीय कार्यक्रम के बजाय पूरे पश्चिमी यूपी में शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

2022 में रालोद ने सपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद पार्टी की राजनीतिक राह बदली और वह एनडीए का हिस्सा बन गई। अब 2027 के चुनाव से पहले जयंत चौधरी की सहारनपुर में रैली इस बदले राजनीतिक समीकरण के बीच पार्टी की ताकत परखने का मौका भी है। रामपुर मनिहारान सीट को लेकर रालोद की सक्रियता भी सियासी चर्चा का केंद्र है। रैली में भीड़ और नेताओं की मौजूदगी के साथ जयंत चौधरी के संदेश से यह संकेत मिल सकता है कि पार्टी आगामी चुनाव में सहारनपुर में किस तरह की भूमिका चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि जयंत की रैली से एक दिन पहले दो सितंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सहारनपुर पहुंचेंगे। लगातार दो दिन बड़े नेताओं की मौजूदगी के बीच रालोद की स्वाभिमान रैली पर सभी की नजर रहेगी। रैली बताएगी कि 2027 के चुनाव में रालोद पश्चिमी यूपी में कितनी मजबूत दावेदारी के साथ उतरने की तैयारी में है।

-------
रैली को लेकर पुख्ता तैयारी कर ली गई है। यह ऐतिहासिक रैली होगी। पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। 2027 में पूरे उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतरा जाएगा।
चौधरी धीर सिंह, प्रदेश सचिव रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed