फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD workers will take out tractor rally today

रालोद कार्यकर्ता आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
RLD workers will take out tractor rally today
सहारनपुर। तीनों नये कृषि कानूनों की वापसी की मांग को चल रहे आंदोलन के समर्थन में रालोद कार्यकर्ता सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। रालोद की ट्रैक्टर रैली गांधी पार्क से शुरू होकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगी, वहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सोमवार को ट्रैक्टर पर तिरंगा और पार्टी का झंडा लगाकर गांधी पार्क पहुंचेंगे। वहां से पूर्वाह्न 11 बजे ट्रैक्टर रैली घंटाघर और बाजौरिया रोड होते हुए जिला अस्पताल चौक पहुंचेगी और कार्यकर्ता वहां स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद ट्रैक्टर रैली दीवानी कचहरी होते जिला मुख्यालय पहुंचेगी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने बताया कि सुबह नौ बजे से ही जनपद के विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर लेकर गांधी पार्क पहुंचना शुरू होंगे। तिरंगा और पार्टी का झंडा लगे ट्रैक्टर लेकर कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे से रैली निकालना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा रालोद की ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रहेगी। ताकि किसी भी आम आदमी को परेशानी का सामना ना करना पडे़। जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed