फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD workers demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

Tue, 09 Nov 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
RLD workers demonstrated against inflation
कलेक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर डिप्टी कलक्टर संगीता राघव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को रालोद की लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। उन्होंने वहां से जिला मुख्यालय तक बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि लगातार बढ रही महंगाई ने आम आदमी का जीवन दुश्वार कर दिया है। महंगाई की मार से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए। जनपद के किसानों का भी करीब 272 करोड़ रुपये अभी भी चीनी मिलों पर बकाया है। उन्होंने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान मरे किसानों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने किसानों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने, गेहूं एवं आलू के बीज पर 70 प्रतिशत अनुदान दिलाने, अधोमानक कीटनाशक दवाइयां बेचने वालों पर रासुका लगाने की कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 500 रुपये से कम होनी चाहिए। युवा महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला संयोजक चौधरी अर्जुन सिंह, महिला सभा की जिलाध्यक्ष आरती शर्मा, अरविंद मलिक, नरेंद्र सिरोही, कमल सोनकर, नरेश रानी, सपन कुमार, शरणदास, संदीप चौधरी, जितेंद्र सिंह, अगम तोमर, संजय कश्यप, विशाल मलिक, देवेंद्र सिंह, बंटी सोनकर, राजू कश्यप, कोमल रानी, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed