फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rivers in spate... Devotees stranded in Siddhpeeth, water flooded the highway

Saharanpur News: नदियों में उफान... सिद्धपीठ में फंसे श्रद्धालु, हाईवे पर आया पानी

Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rivers in spate... Devotees stranded in Siddhpeeth, water flooded the highway
​छुटमलपुर के निवादा गांव में मुख्य रास्ते पर भरा पानी। संवाद
शाकंभरी/मिर्जापुर/बिहारीगढ़। शिवालिक पहाड़ियों पर बारिश के चलते सिद्धपीठ शाकंभरी देवी, बादशाहीबाग, शफीपुर, खुवासपुर व शाहपुर गाड़ा की नदियों में सुबह के समय उफान आ गया। इसके बाद इन नदियों के रास्तों पर बसे गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटा रहा। सिद्धपीठ में श्रद्धालु कई घंटे तक फंसे रहे। स्पोर्ट्स कॉलेज के किनारे से बह रही नदी का पानी मकानों में घुस गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों पर बनी बाढ़ चौकी से पानी आने की सूचना के बाद सिद्धपीठ पर में रुके हुए श्रद्धालुओं को अलर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही भूरादेव बाढ़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने मंदिर की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया। शाम चार बजे पानी कम होने पर ही श्रद्धालुओं को दूसरी तरफ आने जाने दिया गया। तब तक मंदिर में भी श्रद्धालु फंसे रहे।
विज्ञापन

गांव शफीपुर, बादशाहीबाग, पाडली, शाहपुर गाड़ा नदियों में पानी का तेज सैलाब आ गया। नदी का पानी असगरपुर गांव में अंकित और अशफाक के मकानों में घुस गया। नदी का पानी सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर कई फीट तक चढ़ आया, जिससे बाइक सवारों को गुजरने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे के बाद ही यह पानी उतर सका। बिहारीगढ़ क्षेत्र में हिंडन नदी के उफान पर होने से सुंदरपुर-शाकंभरी सड़क मार्ग पूरा दिन बाधित रहा। इसके चलते क्षेत्र के गांव तोता टांडा, भगवतपुर, खुशहालीपुर, सतपुरा, कुरडीखेड़ा, नौरंगपुर, जहानपुर, कोठड़ी चेतराम, कोठड़ी चौहान आदि तीन दर्जन गांवों का संपर्क जिला एवं तहसील मुख्यालय से कटा रहा। हिंडन नदी पर कछुवा गति से चल रहे पुल निर्माण को लेकर लोगों में रोष है।

छुटमलपुर के निवादा गांव में मुख्य रास्ते पर भरा पानी। संवाद

छुटमलपुर के निवादा गांव में मुख्य रास्ते पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed