फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rishipal elected president and Vipin elected general secretary

Saharanpur News: ऋषिपाल सिंह बार संघ अध्यक्ष और विपिन मौर्य महासचिव निर्वाचित

Thu, 13 Jun 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Rishipal elected president and Vipin elected general secretary
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का वर्ष 2024-25 का वार्षिक चुनाव कलक्ट्रेट परिसर स्थित बार संघ भवन में संपन्न हुआ। अधिवक्ता कल्याणकारी गुट के सभी सदस्य जीते, जबकि ठाकुर राज सिंह गुट को हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष पद पर ऋषिपाल सिंह और महासचिव पद पर विपिन मौर्य निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव आयुक्त अधिवक्ता सोराज सिंह, चुनाव आयुक्त अधिवक्ता रणधीर सिंह और अधिवक्ता अजय त्यागी की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं में उत्साह रहा। अधिवक्ता कल्याणकारी गुट और ठाकुर राज सिंह गुट आमने-सामने था। अध्यक्ष पद पर 143 मतों के साथ ऋषिपाल सिंह जीते, जबकि 128 मतों के साथ संजीव कुमार को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

महासचिव पद पर विपिन मौर्य ने जीत हासिल की और उन्हें 146 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी सरोत्तन सिंह को 122 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जीते सुनील कुमार को 153, जबकि हारने वाली दीपाली वर्मा को 103 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भीम सिंह चौधरी ने 144 मत हासिल कर जीत हासिल की। जबकि प्रतिद्वंद्वी नगीना सिंह को 118 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 148 मतों के साथ संजय कपिल विजेता रहे, जबकि 103 मत पाने वाले महेशचंद गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सहसचिव पद के लिए थे छह प्रत्याशी मैदान में
सह सचिव पद के लिए छह प्रत्याशी थे, जिसमें तीन चुने जाने थे। इनमें से 138 मतों के साथ शहजाद पहले, 136 मतों के साथ धीरज कुमार दूसरे और 135 मतों के साथ राज सिंह सैनी तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इसमें छह चुने जाने थे। सर्वाधिक 160 मतों के साथ विपिन कुमार धीमान पहले, 158 मतों के साथ के साथ दुष्यंत त्यागी दूसरे, 146 मताें के साथ रोहिल नजर तीसरे, 141 मतों के साथ देवेंद्र कुमार चौथे, 140 मतों के साथ अवनीश कुमार पांचवें और 134 मतों के साथ आरिंजे कुमार जैन छठे स्थान पर रहे।

कनिष्ठ सदस्य पद के लिए भी 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 166 मतों के साथ शिवानी पहले, 143 मतों के साथ अजय कुमार दूसरे, 137 मतों के साथ अश्वनी कुमार तीसरे, 136 मतों के साथ उपेंद्र कुमार चौथे, 133 मतों के साथ प्रिंस जैन पांचवें, 132 मतों के साथ राकेश कुमार छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed