फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue department took action against 21 occupiers

राजस्व विभाग ने की 21 कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई

Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Revenue department took action against 21 occupiers
तीतरो (सहारनपुर)। ग्राम समाज के रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग ने 21 लोगों पर अभियोग दर्ज कराते हुए 64 लाख रुपये से अधिक के राजस्व के नुकसान की आशंका जताई है।
विज्ञापन

तीतरो क्षेत्र के गाव ठोल्ला फतेहपुर में कुछ दिन पूर्व प्रशासन के उच्च अधिकारियों के समक्ष गांव के ही वृद्ध ने शिकायत की थी कि गाव के रास्ते की जमीन खसरा नंबर 180 और 698 पर अनेक लोगों ने अवैध रूप कब्जा कर अपने निजी हित के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। इस पर शनिवार को राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम बनाकर मामले की जांच कराई तो उक्त जमीन पर गांव के 21 लोग काबिज मिले और अवैध कब्जे से करीब 64 लाख 9 हजार रुपये के राजस्व की हानि का अनुमान लगाया गया। टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन लोगों के विरुद्ध 67(1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। अब विभाग में अभियोग की सुनवाई के दौरान यह निर्णय होगा कि उक्त आरोपियों पर कितनी धनराशि का जुर्माना लगाया जाये। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा है। राजस्व टीम में लेखपाल मोनू कुमार, वासुदेव, शिवकुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed