फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reveal robbery from financier, three crooks caught

फाइनेंसकर्मी से लूट का खुलासा, तीन बदमाश पकड़े

Fri, 27 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Reveal robbery from financier, three crooks caught
तीतरो पुलिस की हिरासत में लूट के आरोपित बदमाश। - फोटो : SAHARANPUR
तीतरो (सहारनपुर)। तीतरो पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक, तमंचे, चाकू सहित लूट की नकदी बरामद कर फाइनेंस कर्मचारी से लूट का खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने करीब छह माह पूर्व फाइनेंस कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि करीब छह माह पूर्व धानवा व खड़लाना के बीच बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी हिमांशु से तमंचों के बल पर लूट की थी। कर्मचारी से लाखों रुपये लूटे जाने की तहरीर पुलिस को मिली थी। तीतरो पुलिस ने बुधवार रात तीन बदमाशों को धर दबोचा। इनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, चाकू, एक बाइक तथा फाइनेंस कर्मचारी से लूटी गई नकदी में से 6800 रुपये बरामद किए है। बदमाश अमित उर्फ मोनू सैनी पुत्र अनिल, जॉनी पुत्र सुरेंद्र निवासीगण ग्राम धानवा व राहुल पुत्र राजवीर निवासी ग्राम रादौर थाना तीतरो रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए बदमाश थाना क्षेत्र में टॉपटेन की सूची में शामिल हैं। आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed