{"_id":"67102fc06f737bc18e0f3af4","slug":"retired-peon-lodged-complaint-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-134014-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवक की हत्या कर रास्ते में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवक की हत्या कर रास्ते में फेंका शव
Thu, 17 Oct 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। टोली गांव के पास युवक की हत्या कर दी गई, जिसका शव गांव के बाहर खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। युवक के सिर और पैरों पर चोट के निशान थे। आशंका है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से गांव टोली को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर खून से लथपथ हालत में एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। जिसकी उम्र करीब 35 साल थी। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर केवल निक्कर था। उसके पास से ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला, जिसके आधार पर शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आसपास छानबीन की। प्राथमिक जांच में आया कि युवक की हत्या की गई है।
हालांकि मौके पर ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यहीं पर हत्या की गई है। ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है, जिसके बाद शव को यहां पर लाकर फेंक दिया गया।्