{"_id":"639dff7dbd5d430f825a3a4b","slug":"result-of-thousands-of-students-hanging-due-to-wrong-selection-of-subjects-saharanpur-news-mrt61805894","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विषयों के त्रुटिपूर्ण चयन से लटका हजारों विद्यार्थियों का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विषयों के त्रुटिपूर्ण चयन से लटका हजारों विद्यार्थियों का परिणाम
विज्ञापन
सहारनपुर। बीए, बीकॉम और बीएससी के विद्यार्थियों द्वारा पहले और दूसरे सेमेस्टर में मेजर, माइनर, वोकेशन आदि विषयों के त्रुटिपूर्ण चयन के कारण मां शाकंभरी विश्वविद्यालय परिणाम जारी नहीं कर पा रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय ने 19 दिसंबर को जेवी जैन कॉलेज में संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और तकनीकी समझ रखने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को बुलाया है, जिससे त्रुटियों को महाविद्यालय स्तर से ठीक कराया जा सके।
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बीए, बीकॉम और बीएससी के विद्यार्थियों को मेजर विषय के साथ ही माइनर विषयों का आवंटन हुआ है। इसके लिए महाविद्यालयों के द्वारा तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेशित सभी विद्यार्थियों के मेजर, माइनर, वोकेशन आदि विषयों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई थी, लेकिन हजारों विद्यार्थियों के विषयों के त्रुटिपूर्ण चयन के कारण संबंधित विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जारी नहीं किया जा सका है।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि त्रुटियों को ठीक करने के लिए 19 दिसंबर को जेवी जैन कॉलेज में एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें 80 से अधिक महाविद्यालयों को बुलाया गया है। महाविद्यालयों से प्राचार्यों के साथ ही ऐसे लोगों को लाने के लिए कहा गया है, जो कंप्यूटर चलाने और डाटा आदि फीड करने में माहिर हों। बैठक में जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ ही कुछ टिप्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू
सहारनपुर। महाविद्यालयों में वर्ष 2022-23 की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं, जिनके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई है। परीक्षा में शुचिता, पवित्रता एव पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अच्छी छवि वाले महाविद्यालयों का चयन केंद्र के लिए किया जा रहा है। केंद्र बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने कुछ शर्तें रखी हैं, जिनको पूरा करने वाले महाविद्यालय ही केंद्र बनाए जा सकेंगे। केंद्र बनने के इच्छुक महाविद्यालयों से दिए गए प्रारूप के अनुसार 24 दिसंबर तक सूचनाएं भेजने को कहा गया है।