फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resounding shouts of Har-Har Mahadev

Saharanpur News: हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

Sat, 09 Mar 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Resounding shouts of Har-Har Mahadev
सहारनपुर। जिले भर में महाशिवरात्रि धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाई गई। शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भोले बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

महानगर में सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री मां काली सहित अनेक मंदिरों में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं की शिवालयों में लाइन लगी रही। लोगों ने पूरे दिन भगवान शंकर जलाभिषेक करने के साथ ही शिव परिवार की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, शिवालयों में लोगों ने श्रद्धाभाव से रुद्राभिषेक भी किया। इसके अलावा व्रत रखा और शाम को शिवलिंग पर जलाभिषेक व भोग लगाकर एवं आरती उतारकर व्रत खोला।
विज्ञापन

शिव और शक्ति का मिलन ही महाशिवरात्रि: कालेंद्रानंद
राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि शिव और शक्ति का मिलन ही महाशिवरात्रि है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित महाशिवरात्रि पर औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का पंचामृत से महास्नान किया। इसके साथ ही शिव सहस्त्रनाम और रुद्री पाठ के साथ महाभिषेक किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा प्रकृति और पुरुष का मिलन ही महाशिवरात्रि है। इस दौरान मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कांबोज, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, पवन धीमान, उषा, बबीता, करुणा, वर्षा, पूनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त
महाशिवरात्रि पर पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। प्रमुख शिवालयों में सीसीटीवी से नजर रखी गई। इसके अलावा मंदिरों में पुलिस तैनात रही और संदिग्धों पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed