चिलकाना (सहारनपुर)। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चीन सीमा पर भारतीय सैनिकों पर धोखे से किए गए हमले की निंदा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया।
शुक्रवार को काली मंदिर धर्मशाला प्रांगण में हिंदू युवा वाहिनी के जिला सहसंयोजक डॉ. कुलदीप चौधरी ने चीन की कायरता पूर्ण हरकत की निंदा करते हुए कहा कि भारत शांतिप्रिय और अमन पसंद देश है। यदि कोई हमें छेड़ेगा और हम फिर शांत नहीं बैठेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। हमारा एक-एक जवान दस-दस पर भारी है। भारत के 135 करोड़ देशवासी आज भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने टिक टॉक जैसी एप्लिकेशन को अपने अपने फोन से डिलीट कर चीन के सामान का भी पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया। राजू सैनी, रमेश कश्यप, सुधीर सैनी, मांगेराम सैनी, विनय गुप्ता, अनुपम जैन, दीपक अग्रवाल, अनिल सैनी, अमित उपाध्याय, हिमांशु रोहिला, सुन्न अरोड़ा, रामकुमार भगत आदि ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा तथा देश के अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।