फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to intensify the movement taken in the Panchayat of Bhakiyu

भाकियू की पंचायत में लिया आंदोलन को तेज करने का संकल्प

Tue, 29 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Resolve to intensify the movement taken in the Panchayat of Bhakiyu
फतेहपुर में भाकियू की पंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाकियू टिकैत की पंचायत में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया गया। किसानों ने कहा कि जब तक काले कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फतेहपुर भादो के लोनिवि डाक बंगले पर आयोजित पंचायत में जिला अध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। तीनों काले कानूनों के खिलाफ किसान 32 दिन से गाजीपुर बॉर्डर पर चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में डटे हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की। जिला उपाध्यक्ष डा राजवीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को कमजोर समझने की भूल कर रही है। किसान काले कृषि कानूनों के वापिस होने तक चैन से बैठने वाला नहीं है। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि संपन्न किसान संगठन को सहयोग करें ताकि आंदोलन को और मजबूती के साथ लड़ा जा सके। पंचायत की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह तथा संचालन मनोज कुमार ने किया। पंचायत में मंडल सचिव सुरेंद्र कांबोज, चौ. केहर सिंह, खड़क सिंह प्रधान, रणधीर सिंह, प्रधान सुधीर सैनी, सोविन्द कांबोज, बबली कांबोज, देवेंद्र, हनी कांबोज, अनीश अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed