फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to follow the path shown by Babasaheb

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path shown by Babasaheb
गांव उमरी कला में बाबा साहब की जयंती समारोह को संबोधित करते विधायक देवेंद्र निम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर दूसरे दिन भी कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अंबेहटा के मोहल्ला नया बांस स्थित रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजे के अलावा गुरु रविदास, गुरु नानक देव, भारत माता, राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह की झांकी प्रदर्शित की गई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बिशन सिंह, डॉ. बिंदरपाल कल्याण, अजय रुहेला, सुधीर भगत, विनीत सिंघानिया, सुखविंदर, रविंद्र, देवेंद्र कुमार, ओम कुमार, रजनीश, सूरज आदि रहे।
विज्ञापन

चिलकाना में जय भीम एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में सुलतानपुर मोहल्ला कोठीवाला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के भाई विकेश चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक नागरिक को समता का अधिकार दिया है। डॉ. हुकम सिंह, निशांक जैन, शादीराम सैनी, संदीप कुमार, इसम सिंह, रवि कुमार, कलीराम, ताराचंद रहे। कस्बे के मोहल्ला जाकिर हुसैन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में मा. सुखदेव, मा. मांगे राम, कमल जोशी, आकाश काशी ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के दलितों के लिए ही नहीं वरन प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया था। सोनित, संजीव, दीपक, सुशील, अरुण कुमार, लविश, प्रमोद, पंकज आदि रहे। इस दौरान हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा में निहारिका प्रथम, निशा द्वितीय तथा आर्यन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव उमरी कला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विधायक देवेंद्र निम ने ग्रामीणों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अंबेहटा में शोभायात्रा में शामिल भारत माता की झांकी

अंबेहटा में शोभायात्रा में शामिल भारत माता की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

शोभायात्रा में शामिल भगत सिंह राजगुरु और सुखेदव की झांकी

शोभायात्रा में शामिल भगत सिंह राजगुरु और सुखेदव की झांकी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed