फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolution of all-round development without discrimination

बिना भेदभाव के चहुंमुखी विकास का संकल्प

Fri, 28 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Resolution of all-round development without discrimination
नानौता (सहारनपुर)। नानौता देहात ग्राम पंचायत में इस बार नीरज सिंह ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उनका कहना है कि अपने कार्यकाल में पूर्व में उपेक्षित मजरों में बिना किसी भेदभाव के कार्य करेंगी।
विज्ञापन

उनकी प्राथमिकताओं में पंचायत के सभी मजरों में पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप व टंकी निर्माण, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की स्थापना, महिलाओं व युवतियों के लिए स्वयं रोजगार हेतु सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देना, ग्राम पंचायत के सभी मजरों में पात्र को वृद्धा, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी लाभकारी योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाना शामिल है। इसके साथ ही ग्राम समाज की भूमि से भूमाफियाओं का राज खत्म करना।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत क्षेत्र में 1980 से चल रही चकबंदी को खत्म कराकर धारा 52 लागू कराना। ग्राम पंचायत क्षेत्र में सभी मजरों व कालोनियों में सड़कों का निर्माण कराकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराना। सभी मजरों सहित कालोनियों में सोलर लाइट लगवाना व पथ प्रकाश की व्यवस्था उनके एजेंडे में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता देहात की आबादी 10 हजार
नानौता देहात ग्राम पंचायत की आबादी करीब 10 हजार है। इसमें ग्राम मित्तरगढ, शेखुपुरा, जम्बुगढ़, हिमामपुर, बुंदूगढ़ सहित चीनी मिल की राजीव गांधी कालोनी व संतोष विहार कालोनी शामिल हैं। इन सभी मजरों में मुख्य समस्या शुद्ध पेयजल की है। ग्राम मित्तरगढ के मुख्य मार्ग पर गांव में घुसने से पहले ही सड़क खराब होने के चलते पानी भरा रहता है, बरसात के दिनों में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। अन्य मजरों की सड़कों व गलियों की हालत भी खस्ताहाल है। गांव जंबू गढ़ में समनदास महाराज का आश्रम है। ऐसे में उनके अनुयाईयों में इस गांव की महत्ता तीर्थ जैसी है। दूसरे प्रदेशों से भी यहां होने वाले सालाना सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
प्रधान का प्रोफाइल
नीरज सिंह की शैक्षणिक योग्यता एमए राजनीतिक शास्त्र है।
उनके पति अनुराग राणा पेशे से किसान है, जो क्षेत्रीय राजनीति में भी दखल रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed