फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Reservation list ready, claimants awaiting publication

आरक्षण सूची तैयार, दावेदारों को प्रकाश का इंतजार

Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Reservation list ready, claimants awaiting publication
आरक्षण सूची तैयार, दावेदारों को प्रकाशन का इंतजार
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। लगभग सूची तैयार हो गई है। आरक्षण जानने की बेचैनी चुनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों में है। माना जा रहा है कि तीन मार्च तक आरक्षण सूची का शासन की ओर से प्रकाशन कर दिया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भी सरगर्मी तेज है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा अब जिला पंचायतों के वार्डों, ग्राम पंचायतों, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण तय होना है। इसको लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आरक्षण लगभग पूरा हो गया है, जिस पर अंतिम मोहर दो से तीन दिन में समिति की ओर से लगा दी जाएगी। इसके बाद तीन मार्च को आरक्षण का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाशन भले न हुआ हो, पर सब रख रहे जानकारी
पंचायत चुनाव के आरक्षण का प्रकाशन होने में अभी समय बचा है, मगर दावेदार अपने-अपने सूत्रों के हिसाब से आरक्षण पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से आरक्षण सूची को अभी गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इतने पदों पर होगा चुनाव
ग्राम प्रधान ----- 884
ग्राम पंचायत सदस्य -- 11210
क्षेत्र पंचायत सदस्य -- 1206
जिला पंचायत सदस्य - 49
आरक्षण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। तीन मार्च तक आरक्षण का प्रकाशन शासन की ओर से किया जाएगा। - उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed