फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rescue arrangements made on the Dhamola river bridge

ढमोला नदी के पुल पर कराए बचाव के इंतजाम

Thu, 17 Feb 2022 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rescue arrangements made on the Dhamola river bridge
ढमोला नदी पुल पर लगायी गयी लोहे की चादर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के बीचोंबीच स्थित ढमोला नदी पुल पर बचाव के इंतजाम कराए गए। इस पुल के दोनों तरफ की 70 प्रतिशत से अधिक रेलिंग टूट चुकी थी और फुटपाथ खस्ताहाल था। अब नगर निगम की ओर से पुल के दोनों तरफ लोहे की मोटी चादरें लगाई गई है, जिससे राहगीरों को पुल से गुजरने पर खतरा कम हुआ है। यह पुल काफी समय से दुर्दशा का शिकार था।
विज्ञापन

पिछले दिनों अमर उजाला ने इस पुल की दुर्दशा को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इस पुल पर से रोजाना हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के अलावा पश्चिमी यूपी के वाहन गुजरते हैं। इसके साथ ही पांच स्कूलों के सैकड़ों बच्चे यहां से पैदल ही आते-जाते हैं। पुल के दोनों तरफ की रेलिंग टूट चुकी थी और कई जगहों से फुटपाथ भी गायब हो चुकी थी। कुछ समय पूर्व दस टायरा ट्रक पुल से नीचे ढमोला नदी में गिर गया था। इसी तरह कई बार सवारियों से भरी ई-रिक्शा पुल किनारे बने गड्ढों में गिर चुकी है। अब नगर निगम की ओर से आठ-आठ फिट ऊंची और डेढ़ इंच मोटी लोहे की चादरें वेल्डिंग कराकर लगाई गई हैं, जिससे पैदल चलने वाले के लिए खतरा कम हुआ है। वहीं, इससे वाहनों के नीचे गिरने की घटनाएं भी कम होंगी। यह पुल लंबे समय से दुर्दशा का शिकार था। उधर, लोग भी लंबे समय से पुल को ठीक कराए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य कराया गया है, जो खामियां रह गई हैं, उन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed