फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Repulsed the rally without permission

बिना अनुमति रैली करने पर खदेड़ा

Mon, 16 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Repulsed the rally without permission
Kdedti without police permission to hold a rally on - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में प्रशासन की परमिशन लिए बिना गांधी पार्क में रैली करने जा रहे दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। साथ ही कइयों को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई के बाद नाराज लोग डीएम से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, मगर मुलाकात नहीं हो सकी। दलित संगठनों के कार्यकर्ता रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे से ही गांधी पार्क पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को पता चला कि गांधी पार्क में रैली के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई है। ऐसे में एएसपी सुनीति, नगर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी सुशील दुबे, थाना कुतुबशेर प्रभारी शैलेंद्र शर्मा मयफोर्स गांधी पार्क पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अंबाला रोड से गांधी पार्क की ओर एंट्री कर रहे दलित युवकों को रोकने का प्रयास किया मगर वह नहीं रुके। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भी भांजी, जबकि कइयों को हिरासत में भी लिया।

पुलिस का कहना है कि गांधी पार्क मैदान में रैली के लिए प्रशासन की ओर से किसी को अनुमति नहीं दी गई थी। इसकी वजह से उन्हें युवकों की भीड़ को वहां से खदेड़ना पड़ा। इतना ही नहीं, गांधी पार्क में रैली न होने देने के बाद बड़ी संख्या में लोग डीएम से मिलने पहुंचे थे, मगर उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।  

उधर, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास में मंडलीय सम्मेलन में समीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने सपा सरकार पर दलित अधिकारियों और कर्मचारियों को डिमोट करने का आरोप लगाया।

कहा कि आरक्षण बचाने के लिए संगठन सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लडे़गा। कोई भी कुर्बानी यदि देनी पड़ी तो वह भी देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से 117वें संविधान संशोधन बिल को पास करने की मांग की।

अन्यथा की स्थिति में देशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रांतीय महामंत्री अमरनाथ गौतम, प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश गौतम, जिलाध्यक्ष साधूराम , अतर सिंह, राजेश कुमार, कांशीराम, ज्ञानेंद्र गौतम, अमित, विनेश, राजकुमार, बाबूराम रहे। 


संत रविदास छात्रावास में सम्मेलन करने के बाद आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह के नेतृत्व में छात्रावास से घंटाघर और कोर्ट रोड को होते हुए कलक्ट्रेट तिराहे तक रैली निकाली। रैली में शामिल लोग सिर पर टोपी और हाथों में तख्तियां लिए हुए थे।

आंशिक जाम लगाने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed