फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report on four including three electricity officers in case of death of laborers

मजदूरों की मौत के प्रकरण में तीन बिजली अफसरों सहित चार पर रिपोर्ट

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Report on four including three electricity officers in case of death of laborers
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। शनिवार को गांव मदनुकी में पेड़ की कटाई करने आए तीन मजदूरों की करंट से मौत की घटना के बाद मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने तीन बिजली अधिकारियों सहित चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि गत दिवस पेड़ कटाई के दौरान करंट लगने पर थाना गंगोह के गांव फतेहपुर ढोला निवासी नौशाद (30) पुत्र दिलशाद , सद्दाम (32) पुत्र रफल, अजय (24) पुत्र ऋषिपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि आरिफ पुत्र खुर्शीद गंभीर रूप से झुलस गया था। मृतक सद्दाम की बुआ के लड़के साजिद ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने साजिद की तहरीर पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अंवर अभियंता व आरएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अज्ञात अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मृतकों के लिए मांगा 50-50 लाख का मुआवजा
रामपुर मनिहारान। भाकियू भानू के युवा राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी ने गत दिवस पेड़ काटते वक्त करंट से मरे मजदूरों के परिजनों को पचास पचास लाख रुपये का मुआवजा और जांच कर दोषी बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि देहात के गांवो में बिजली के तार जर्जर हो रहे हैं। बिजली विभाग से बार बार शिकायत करने के बाद भी इन्हे नहीं बदला जा रहा है। गांव घसौती में तालाब के ऊपर से बिजली के जर्जर तार जा रहे हैं। इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उनका संगठन जल्द ही रामपुर मनिहारन अधिशासी अभियंता का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed