{"_id":"5dc191448ebc3e5b74062f4d","slug":"report-filing-saharanpur-news-mrt452030880","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.40 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.40 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नगर के एक मीट व्यवसायी ने दिल्ली निवासी एक महिला सहित तीन के खिलाफ एक करोड़ चालीस लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज कराया है।
अलमंशा ट्रेडमार्क लि. गंगोह के प्रोपराइटर मो. फईम पुत्र हाजी तनवीर निवासी मोहल्ला कुरैशियान द्वारा दिल्ली के रोहणी स्थित सेक्टर 15 के निवासी विनोद कुमार, उषा देवी व किशन पुत्र करतार के खिलाफ मीट के बकाया अवशेष की बिक्री के लिए समझौता करके उनसे एक करोड़ चालीस लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि बाद में मीट के बकाया अवशेष देने से इंकार करके उनका तमाम पैसा हड़प कर लिया। उक्त पैसा नवंबर 2016 में बाकायदा बैंक के माध्यम से दिया गया था। लगातार वादे पर वादे करते रहने के बाद अब कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 629/19 में धारा 420/406 आईपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच अधिकारी एसएसआई राधेश्याम के अनुसार प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।