{"_id":"61a5175f6ff2bd22af09f305","slug":"report-filed-in-the-case-of-shooting-the-businessman-saharanpur-news-mrt5667811111","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारने के प्रकरण में एक नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को गोली मारने के प्रकरण में एक नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। दो दिन पूर्व दिनदहाड़े बाइक सवार हमलावरों द्वारा सीमेंट व्यापारी को गोली मारने के मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक को नामजद कर 12 अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
थानाध्यक्ष सौवीर नागर ने बताया कि सीमेंट व्यापारी आशीष के साथ मारपीट व गोली मारकर घायल करने के मामले में घायल के तहेरे भाई भूपेंद्र विक्रम सिंह पुत्र बारु सिंह निवासी ग्राम उमरपुर थाना थानाभवन जिला शामली की तहरीर पर अंकुर उर्फ फ्रैंकली पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम खुडाना थाना नानौता को नामजद करते हुए 12 अन्य हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।
हमलावरों की पहचान को सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
दिनदहाड़े सीमेंट व्यापारी आशीष को गोली मारकर घायल करने के मामले में हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस देवबंद रोड से लेकर संजय चौक तक दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को घटना से संबंधित काफी जानकारी प्राप्त हुई है।