फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed in case of transport of illegal minerals

अवैध खनिज के परिवहन के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Report filed in case of transport of illegal minerals
बेहट(सहारनपुर)। एसडीएम व एआरटीओ द्वारा शुक्रवार की रात पकड़े गए खनिज से लदे ट्रकों के चालकों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। फतेहपुर भादों का एक युवक खनिज से लदे वाहनों का परिवहन कराने के लिए प्रति वाहन तीन हजार रुपये की वसूली करता था। इस मामले में खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने शेरखान, ट्रक चालकों एवं उन स्टोन क्रशरों के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जहां से खनिज सामग्री भरकर लाई गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एसडीएम दीप्ति देव, एआरटीओ और सीओ विजयपाल सिंह ने शाकंभरी व रायेपुर रोड पर चेकिंग के दौरान अवैध खनिज से लदे पांच ओवरलोडेड ट्रक पकड़े थे। इनमें से चार ट्रकों के चालक भी हिरासत में लिए गए थे, जबकि एक ट्रक का चालक अपने वाहन को छोड़कर भाग निकला था। सभी ट्रकों और पकड़े गए उनके चालकों को कोतवाली बेहट पुलिस को सौंप दिया गया था। खनिज का ओवरलोड परिवहन करने के मामले में एआरटीओ द्वारा इन ट्रकों पर 2.98 लाख रुपये का जुर्माना किया गया था। शनिवार को इस मामले में खान निरीक्षक एजाज खान द्वारा अवैध तरीके से खनिज का परिवहन करने के आरोप में पकड़े गए ट्रक चालकों हसीब पुत्र जुनैद निवासी हजूरनगर बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर, शाहनवाज पुत्र जमील निवासी बिलासपुर मुजफ्फरनगर, शहजाद पुत्र यामीन चरथावल मुजफ्फरनगर, कादिर पुत्र नासिर खुरगान कैराना जनपद शामली, गुफरान पुत्र याकूब निवासी तिसंग जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर, शेरखान पुत्र मौसम अली निवासी फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर व मोहित स्टोन क्रशर और शाकंभरी स्टोन क्रशर के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed