{"_id":"5e6689228ebc3eeb5847c2db","slug":"report-filed-in-case-of-pornographic-photo-viral-by-bjp-leader-saharanpur-news-mrt4729887183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
भाजपा नेता का बताकर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
सहारनपुर। भाजपा नेता के नाम से अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में थाना सदर कोतवाली में आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में फोटो से छेड़छाड़ होने की बात सामने आई है। पोर्न वेबसाइट से फोटो उठाकर भाजपा नेता का चेहरा लगा दिया है। इस मामले में तीन टीमें जांच कर रही है।
अश्लील फोटो को भाजपा नेता का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश मोहित बेनीवाल ने थाना सदर बाजार पर रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के कार्य से सहारनपुर आए तो पता चला कि कुछ अज्ञात लोगों ने राजनीतिक द्वेष से आपत्तिजनक मार्फड फोटो वायरल किया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि भाजपा नेता ने तहरीर देकर बताया कि उनके फोटो को एडिट कर गलत तरीके से वायरल किया गया है। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। उनकी ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फोटो से की गई छेड़छाड़ : एसएसपी
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि फोटो की जांच गाजियाबाद स्थित फोरेंसिक लैब से कराई गई है। लैब ने साफ कर दिया है कि फोटो को मॉर्फ किया गया है। किसी पोर्न वेबसाइट से उठाकर इसमें भाजपा नेता का चेहरा लगा दिया है। ऐसा करने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित की तरफ से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है।