फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against six mafia of Haryana in illegal mining

अवैध खनन करने पर हरियाणाा के छह माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six mafia of Haryana in illegal mining
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी के कड़ाई वाला घाट पर एचएम एवं जेसीबी मशीनों से अवैध खनन करा रहे हरियाणा के माफिया पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में छह माफिया को नामजद कर 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर प्रभारी विरेशपाल गिरि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात गश्त करते हुए जब कड़ाईवाला घाट पर पहुंचे तो मुखबिर से सूचना मिली कि यमुना नदी के पार यूपी की सीमा में हरियाणा के खनन माफिया जेसीबी एवं एचएम मशीनों से अवैध खनन करा रहे हैं। नदी में पानी होने के कारण रात के करीब एक बजे पुलिस ट्रैक्टर पर सवार होकर उस पार पहुंची और टॉर्च की रोशनी डालकर पुलिस ने खनन माफियाओं को रुकने का इशारा किया तो वह अपने 10-15 साथियों के साथ मशीनों एवं वाहनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब रहे। फरार हुए खनन माफियाओं में छह लोगों की पहचान कर ली गई है, जिनमें रियाज पुत्र फुरकान, रिजवान पुत्र इस्लाम, प्रवेश पुत्र फुरकान, इरफान पुत्र इस्लाम, महताब पुत्र तासीन, अकरम पुत्र असलम निवासी गांव ताजेवाला थाना खिजराबाद, जनपद यमुनानगर हरियाणा एवं 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed