फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against 11 stone crusher owners of Haryana for illegal mining

Saharanpur News: अवैध खनन में हरियाणा के 11 स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Dec 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 11 stone crusher owners of Haryana for illegal mining
बेहट(सहारनपुर)। यूपी की सीमा में घुसकर अवैध खनन कर खनिज चोरी करने के आरोप में खनन विभाग ने हरियाणा के 11 स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों असलमपुर बरथा में हरियाणा की सीमा से लगते यमुना नदी के यूपी क्षेत्र में हरियाणा के स्टोन क्रशर मालिकों द्वारा अवैध खनन किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम गठित की थी। टीम ने 14 दिसंबर को यमुना नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया था। नायब तहसीलदार फैजाबाद संजय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम को जांच के दौरान असलमपुर बरथा के पास मोदी स्टोन क्रशर के पीछे यमुना नदी में 0.72 मीटर की गहराई के गड्ढे मिले मिले थे, जिनमें से 25,502 घन मीटर खनिज निकाला गया था, जिसे हरियाणा ले जाया गया।
विज्ञापन

जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में हरियाणा के 11 स्टोन क्रशर मालिकों द्वारा यह अवैध खनन कर खनिज चोरी करने की बात कही। जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे ने बेहट कोतवाली में रहमत स्टोन क्रशर गुलाबगढ़ के मालिक अजय, महालक्ष्मी व श्रीगणेश स्क्रीन प्लांट कोहलीवाला के मालिक सोनी कुमार, बालाजी स्क्रीन प्लांट गुलाबगढ़ के मालिक सुरेंद्र, जय भूमि स्क्रीन प्लांट मांढेवाला के मालिक राजकुमार, हरिओम स्क्रीन प्लांट के मालिक, शिव शक्ति स्क्रीन प्लांट देवधर के मालिक अभिषेक, बेलगढ़ स्थित स्टोन क्रशर के मालिक रजत, सरवारा स्टोन क्रशर जयधरी के मालिक गुरदयाल, कमलेश स्टोन क्रशर देवधर के मालिक अभिषेक व मां वैष्णो स्टोन क्रेशर इस्माईलपुर के मालिक अजय के खिलाफ लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed