{"_id":"6a08cd12387296a2b20faf0b","slug":"report-against-25-for-attacking-police-and-revenue-team-two-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175545-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस और राजस्व टीम पर हमले में 25 के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस और राजस्व टीम पर हमले में 25 के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- मारपीट और पथराव में दो सिपाही हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनौती। गांव बानुखेड़ी प्रकरण में हल्का लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने एवं सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हल्का लेखपाल अरविंद कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि वह करनाल के गांव खेड़ी मानसिंह निवासी महिला किसान बीरमबती, मंजीत, संदीप के प्रार्थना पत्र पर नकुड़ एसडीएम और तहसीलदार के आदेश पर उक्त खेत की निशानदेही और पैमाइश करने गए थे। नायब तहसीलदार विजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम के साथ पुलिसकर्मी भी थे। तभी मंदीप और संदीप ने जमीन पर ट्रैक्टर चलवा दिए। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बीच किसी ने कांस्टेबल रविश राणा और अंशु सागर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए।
उधर, गंगोह सीओ अशोक सिसोदिया का कहना है कि 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो से हमलावरों की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल दो आरोपियों गांव बानुखेड़ी निवासी रविंद्र कुमार एवं जबर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
- कमेटी गठित कर कराई जाए दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच
सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्र के बानुखेड़ी के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र सौंपा। श्याम कुमार एवं दीपक ने बताया कि अनुसूचित जाति के लोगों को आवासीय भूमि पर दो फरवरी 1987 के पट्टे आवंटित हुए थे, जिस पर पूर्वज काबिज चले आ रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद वारिस होने के नाते उक्त भूमि पर काबिज हैं। आरोप लगाया कि 15 मई को पुलिस बिना किसी सूचना के विपक्षीगण को साथ लेकर भूमि पर कब्जा करने पहुंची। समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने शासन-प्रशासन से उक्त भूमि पर कब्जे संबंधी दस्तावेज में मांगे, लेकिन कोई आदेश नहीं दिखा पाए। हथियारों से हमला किया। आरोप है कि पुलिस ने भी सहयोग किया। भूमि से संबंधित सभी पक्ष विपक्ष के दस्तावेजों की जांच टीम गठित कर की जाए। इस दौरान रामकुमार, नेना, समकुमार, मनोज, संजीव कमलेश, सगिता, विमला, सुनिता, पाल्ला, धर्मेंद्र, रामलाल आदि मौजूद रहे।