फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Repair work has begun on the damaged overpass of the Delhi-Dehradun Expressway.

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य शुरू

Tue, 06 Jan 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Repair work has begun on the damaged overpass of the Delhi-Dehradun Expressway.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य करते मजदूर। संवाद
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के सोना सैयद माजरा अंडरपास पर एक माह पूर्व सड़क हादसे के दौरान डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए ओवरब्रिज की दीवार की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। सरियों के जाल को बना कर उसमें कंकरीट भर कर पुल को फिर से मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिसंबर की रात खनिज सामग्री से भरा तेज रफ्तार डंपर ने सोना सैयद मजरा ओवरब्रिज की दीवार से जा टकराया था। हादस में चालक की मौत हो गई थी जबकि परिचालक को डंपर काट कर बाहर निकालना पड़ा था। टक्कर इतनी जबरदस्त की थी कि इसने ओवरब्रिज की नींव तक हिला दी थी। ऊपर ओवरब्रिज की सड़क तक में दरार आ गई थी। इसके बाद ओवरब्रिज की एक साइड की एक लेन बंद करके इस पर आवागमन रोक दिया गया था। एनएचएआई के खंड तीन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विशाल गोयल ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। ताकि समय रहते इसे पूरा करके ओवरब्रिज की बाधित की गई लेन को वाहनों के लिए खोला जा सके। उन्होंने बताया कि बाधित की गई लेन पर हादसा न हो इसके लिए अवरोधकों से पहले लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि रात के वक्त चालकों को आसानी से अवरोध दिख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed