फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Remembering the martyrs tribute

शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Remembering the martyrs tribute
देशभक्ति की प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन


कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा दर्शकों में भरा। इस दौरान उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति रजनी ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करों कुर्बानी’ गीत से की।
विज्ञापन


नन्ही विदुषी ने देश रंगीला-रंगीला गीत पर नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। नन्हे कलाकार ने ‘नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं’ गीत सुनाया। अली खान ने ‘लिपटे हुए हैं आज कफन से’ गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक नन्हे कलाकार ने ‘ पापा क्यों आए हैं तिरंगे में लिपटकर’ पर अपनी प्रस्तुति से सभी को भावुक कर दिया। नगर आयुक्त ओपी वर्मा ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसका श्रेय सीमा पर डटे जवानों को जाता है। 


 एडीएम-प्रशासन एससी दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, विधायक राजीव गुंबर और सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर, नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डन राजेश जैन ने भी संबोधन किया। संचालन मो. यूनुस ने किया। इस दौरान मो. आलम, अनिल शर्मा, नदीम अख्तर, जावेद खान, चंद्रबोस राणा, नीना जैन, हंसराज सैनी, अशोक सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed