सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की छठी बरसी पर नखासा बाजार में सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सराय पुलिस चौकी इंचार्ज आदेश पाल और समाजसेवी आरिफ खान ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने देश की खातिर ऐतिहासिक कार्य किए। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। देश के प्रति उनकी सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके बताए रास्तों पर चलकर ही बच्चे और युवा तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने हमेशा एकता का संदेश दिया है। इस दौरान उपनिरीक्षक मंजू शर्मा, भाजपा पार्षद मुकेश गक्खड़, प्रधान अजीम राना, अरशद जमाल, मुस्तकीम राणा, किशन लाल अरोड़ा, कामिल, सैय्यद आरिफ, तस्लीम, अब्दुल रज्जाक, मुकर्रम अली मो. कासिम सहित क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।