{"_id":"63791c7485a9240f68040854","slug":"remembered-former-prime-minister-indira-gandhi-saharanpur-news-mrt614251046","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती पर कांग्रेसियों ने कार्यक्रम किया आयोजित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। इसके साथ ही उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। चौधरी मुजफ्फर अली व वरुण शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी अनुशासन प्रिय होने के साथ-साथ राष्ट्रहित में कड़े फैसले लेने में सक्षम थी और अपनी इस अद्वितीय प्रतिभा के लिए युग-युगांतर तक देशहित में कार्य करने वालों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी ने इंदिरा गांधी द्वारा कृषि, विज्ञान, अंतरिक्ष, औद्योगिक विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, खाद्यान्न आत्मनिर्भरता, गरीबी उन्मूलन में किए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, काजी शौकत हुसैन, नरेंद्र शर्मा, धर्मवीर जैन, गौरव वर्मा, वीरसेन उपाध्याय, अक्षय चौधरी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, सौरभ भारद्वाज, मो. आसिफ खान, सोमपाल कश्यप, मुनीश सहगल, मधु सहगल, गुलशेर अलवी, मो. इसरार, अरशद सोनी मौजूद रहे।