फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Religious programs closed, crisis in front of artists

धार्मिक कार्यक्रम बंद, कलाकारों के सामने संकट

Fri, 03 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Religious programs closed, crisis in front of artists
आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
धार्मिक कार्यक्रम बंद, कलाकारों के सामने संकट
विज्ञापन

सहारनपुर। 21 मार्च के बाद हुए लॉकडाउन की वजह से धार्मिक आयोजनों पर भी रोक है। इस वजह जिले में काम करने वाली करीब 30 जागरण पार्टी और भजन मंडली के कलाकारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उन्हें करीब 1.80 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ये लोग कई बार धार्मिक आयोजनों की अनुमति मांग कर चुके हैं, लेकिन अनुमति नहीं मिली।
दरअसल, भजन मंडली और जागरण पार्टी के कलाकारों को सालभर होने वाले धार्मिक आयोजन से आमदनी होती है। मार्च माह में नवरात्र में भी कोई आयोजन नहीं होने से इनको कोई आय नहीं हुई।े
विज्ञापन

आर्थिक संकट से जूझ रहे कलाकार: विवेक
आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष विवेक रहेटे के मुताबिक जिले में करीब 30 मां भगवती जागरण पार्टी और भजन मंडली है। एक पार्टी माह में छोटे-बड़े 15 से 20 धार्मिक कार्यक्रम करती है। लॉकडाउन में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। इस वजह से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजी रोटी का है संकट - सचिन
सचिन भारद्वाज ने बताया कि सभी जागरण पार्टी और भजन मंडली के कलाकारों को तीन माह में करीब 1.80 करोड़ का नुकसान हुआ है और उनके सामने रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। मांगने पर भी नहीं मिली अनुमति
अजय कौशिक और नितिन शर्मा का कहना है कई बार शासन-प्रशासन से धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
प्रशासन दे अनुमति, सोशल डिस्टेंसिंग से करेंगे आयोजन
नितिन नामदेव का कहना है कि बहुत से कलाकार ऐसे हैं, जो धार्मिक आयोजनों के माध्यम से ही परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह बेहद परेशान है। प्रशासन अनुमति दे तो सामाजिक दूरी का का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन करेंगे। इससे उनका रोजगार भी चलता रहेगा। श्रावण मास में भी कलाकारों को काफी काम मिलता था, लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा पर भी रोक है।

जागरण और भजन मंडली की संख्या 30
गायक, संगीतकार और झांकियां प्रदर्शित करने वाले कलाकारों की संख्या 1000
साल में होने वाले धार्मिक आयोजन 500 से अधिक

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला ऑडिटर नितिन नामदेव

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला ऑडिटर नितिन नामदेव- फोटो : SAHARANPUR

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष विवेक रहेटे

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष विवेक रहेटे- फोटो : SAHARANPUR

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश महामंत्री सचिन भारद्वाज

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश महामंत्री सचिन भारद्वाज- फोटो : SAHARANPUR

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष अजय कौशिक

आर्टिस्ट एंड साउंड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष अजय कौशिक- फोटो : SAHARANPUR

मां भगवती जागरण के सजे दरबार का फाइल फोटो

मां भगवती जागरण के सजे दरबार का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed