फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Religious events are part of our culture: Dr. Saini

धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति का हिस्सा : डॉ. सैनी

Sun, 09 Feb 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Religious events are part of our culture: Dr. Saini
धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति का हिस्सा : डॉ. सैनी
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि धर्म तथा धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान हैं। ये समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इसलिए इनमें आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ शिरकत करनी चाहिए।
शनिवार को अंबाला रोड पर गांव गोविंदपुर के पास स्थित शक्तिपीठ वैष्णोधाम मंदिर का पांच दिवसीय सप्तम वार्षिकोत्सव के समापन पर उन्होंने यह बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने शक्तिपीठ के पीठासीन 108 संजय जी महाराज से धार्मिक चर्चा करने के पश्चात आशीर्वाद भी ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन भक्तजनों ने मंदिर में स्थापित समस्त वेदियों एवं हनुमान जी की विशाल प्रतिमा का पूजन किया।
विज्ञापन

समस्त धार्मिक क्रियाएं आचार्य चंद्रमोहन अंथवाल, राकेश जोशी, राकेश जोशी, रविंद्र पोखरियाल, कपिलदेव शास्त्री, अजय पंत, लोकानंद अंथवाल, अम्बिका गैरोला, गिरीष भट्ट, आशु भट्ट, चंद्रशेखर नौटियाल, राकेश गैरोला, सुनील दरमोड़ा, बृजेश थपलियाल, पंकज पोखरियाल तथा अजय बहुखंडी आदि पंडितों ने सामूहिक रूप से संपन्न कराई। पूजन पाठ हवन आदि के बाद संजय जी महाराज ने प्रवचन में विश्व में शांति एवं समरसता का संदेश दिया। इस मौके पर न्यायाधीश केसी पांडेय, चीनी मिल के जीएम सीएस शर्मा, रवींद्र चौधरी, हरीष पंवार, अंशुमान चौधरी, मुकेश चौधरी, भीम सिंह चौधरी, शक्ति चौधरी, रमेश धीमान, पवन सिंघल, गजेंद्र वर्मा, सोनू कुमार सैनी, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed