{"_id":"69f1060a0804e6dba3021bf4","slug":"relief-from-the-heat-as-clouds-persist-mercury-drops-by-15-degrees-celsius-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-174334-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बादल छाए रहने से गर्मी से राहत, 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बादल छाए रहने से गर्मी से राहत, 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा
Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अपराह्न तक बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। तापमान में भी 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही, लेकिन शाम के समय तेज धूप न लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग ने जनपद में मंगलवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी भी होने की संभावना जताई थी। सोमवार की रात से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था, क्योंकि हल्की चल रही हवा रात दस बजे तक तेज हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब लोग जगे तो आसमान बादल से घिरा रहा। तेज हवा के साथ बेहद हल्की बूंदाबांदी भी कई क्षेत्रों में हुई, जो नाम मात्र की थी। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे तक कभी धूप और कभी बादलों की छांव रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन शाम के समय बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। इसके बाद फिर से धूप में बैठना मुश्किल रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। 30 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
-- -- --
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-- -- -- -न्यूनतम-- -- अधिकतम
28 अप्रैल-- -- 21-- -- -- -37.5
27 अप्रैल-- -- 21-- -- -- -39
26 अप्रैल-- -- 21-- -- -- -40
25 अप्रैल-- -- 22-- -- -- -41
24 अप्रैल-- -- 22-- -- -- -40
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जनपद में मंगलवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी भी होने की संभावना जताई थी। सोमवार की रात से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था, क्योंकि हल्की चल रही हवा रात दस बजे तक तेज हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब लोग जगे तो आसमान बादल से घिरा रहा। तेज हवा के साथ बेहद हल्की बूंदाबांदी भी कई क्षेत्रों में हुई, जो नाम मात्र की थी। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे तक कभी धूप और कभी बादलों की छांव रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन शाम के समय बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। इसके बाद फिर से धूप में बैठना मुश्किल रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। 30 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि
28 अप्रैल
27 अप्रैल
26 अप्रैल
25 अप्रैल
24 अप्रैल
