फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Relief for passengers, 40 buses returned

यात्रियों को मिली राहत, 40 बस लौटी

Sun, 27 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers, 40 buses returned
यात्रियों को मिली राहत, 40 बसें लौटीं
विज्ञापन

सहारनपुर। करीब एक माह से यात्रा में परेशानी झेल रहे यात्रियों को अब राहत मिली है। चुनाव ड्यूटी में गई रोडवेज की 40 बसें लौट आई हैं। जिससे अब सभी मार्गों पर फिर से बसों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि अभी भी रीजन के चारों डिपो से 276 बस चुनाव ड्यूटी में है।
विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक माह से रोडवेज बसे फोर्स और अन्य चुनाव ड्यूटी के लिए चल रही है। सहारनपुर रीजन के चारों डिपो सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर से चुनाव ड्यूटी में 316 बसें गई थी। इनमें सहारनपुर डिपो से 105, छुटमलपुर से 52, खतौली से 56 और मुजफ्फरनगर से 103 बसें चुनाव में गई। रीजन के सभी डिपो से एक साथ 316 बसों के चुनाव में चले जाने और दूसरों जिलों से भी रोडवेज की बसें नहीं आने से यात्री परेशान है। हालांकि अनुबंधित बसें चलने से यात्रियों की परेशानी कम रही। मगर लंबी दूरी लखनऊ, आगरा, बहराइच, दिल्ली- ऋषिकेश, टनकपुर आदि मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे। अब यात्रियों की दुश्वारियां कुछ कम हुई है। चुनाव ड्यूटी में गई 40 बसें अब लौट आई हैं। इनमें सहारनपुर की 30, खतौली में एक, छुटमलपुर में एक और मुजफ्फरनगर में आठ बस लौट कर आई हैं। सहारनपुर डिपो के बेडे़ में फिर से 30 बस शामिल होने से देहरादून, आगरा, लखनऊ, ऋषिकेश-दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन बढ़ गया है। जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पांच मार्च तक आ जाएगी चुनाव में लगी सभी बसें
सहारनपुर। तीन मार्च को छठे चरण के चुनाव के बाद पांच मार्च तक सभी रोडवेज बसें सभी डिपो पर लौट आएगी। तब बसों का संचालन पहले जैसा सुचारु हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि निगम की बसें फोर्स को लेकर गई है। जो छठे चरण के चुनाव के बाद लौट आएगी। इसके बाद यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी चुनाव ड्यूटी में रोडवेज की बसें
डिपो बस
सहारनपुर 75
मुजफ्फरनरगर 95
छुटमलपुर 51
खतौली 55
योग 276
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed